Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नौ सितंबर को मंत्री महाराज के आवास का घेराव करेंगे प्रधान
  • देहरादून

नौ सितंबर को मंत्री महाराज के आवास का घेराव करेंगे प्रधान

AltnewsUttarakhand 02/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन नौ सितंबर को पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज के सरकारी आवास का घेराव करेगा। संगठन से जुड़े प्रधानों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने जाने के लिए रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी पंचायती राज मंत्री को दी थी, लेकिन उन्होंने अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभाई। उल्टा अब अनुच्छेद 243 का हवाला देकर सरकार के सम्मुख मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। संगठन के प्रदेश संयोजक जगत मर्तोलिया, ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, क्षेत्र प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दर्शन सिंह दानू, जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोना सजवाण ने बताया कि 31 जुलाई 2024 को जब मुख्यमंत्री के साथ विभागीय मंत्री की उपस्थिति में एक माह का समझौता हुआ था। उस समय मुख्यमंत्री ने विभागीय मंत्री को अपने व्यस्त रहने की बात कहते हुए कहा था कि वह इस कार्य में मुख्य भूमिका निभाए। संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने एक अगस्त को विभागीय मंत्री से मिलकर सचिव, अपर सचिव और निदेशक पंचायती राज के साथ बैठक कराए जाने का अनुरोध किया था। विभागीय मंत्री ने आश्वासन तो दिया, लेकिन आज तक बैठक नहीं बुलाई। उन्होंने कहा कि यदि सात सितंबर तक मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ संगठन की बैठक नहीं बुलाई तो नौ सितंबर को उनके आवास का घेराव किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुरिल्लाओं को मुख्यमंत्री आवास कूच करने से रोका
Next: डोईवाला की युवती ने निवेश में झांसे में 24 लाख गंवाए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.