Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ डॉक्टर
  • देहरादून

दून व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ डॉक्टर

AltnewsUttarakhand 26/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   दून और हरिद्वार मेडिकल कॉलेजों को एक दर्जन विशेषज्ञ डॉक्टर मिल गए है। एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने डॉक्टरों के चयन को मंजूरी दी। इसके बाद अब सरकार ने इन डॉक्टरों को दोनों ही कॉलेजों में तैनाती दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि दून व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों के लिए एक दर्जन नई नियुक्तियां की गई हैं। इससे कॉलेजों के संचालन में मदद के साथ ही मरीजों व मेडिकल के छात्रों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि दून में प्लास्टिक सर्जरी में डॉ. आकाश सक्सेना, गायनी में डॉ. नेहा कचरू, रेडियोडाग्नोसिस में डॉ. राहुल कुमार सिंह, एनेस्थिसिया में डॉ. विजिता पाण्डेय, बर्न यूनिट में डॉ. राजदीप बिन्द्रा, इमरजेंसी मेडिसिन मे डा. नवजोत का चयन हुआ है। जबकि हरिद्वार में पैथोलॉजी विभाग में डॉ. प्रज्ञा सक्सेना, एनेस्थिसिया में डॉ. शैलेश कुमार लोहनी, कम्युनिटी विभाग में डॉ. शालिनी शर्मा, पीडियाट्रिक्स में डॉ. राजन मोहन, फिजियोलॉजी में डॉ. संध्या एम तथा ऑर्थोपेडिक्स में डॉ. आकाशदीप सिंह का चयन किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ओवर लोडिंग में पुलिस ने 34 डंपर-ट्रक सीज किए
Next: बिना हेलमेट और तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों को रोक एसएसपी ने कराए चालान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.