Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओवर लोडिंग में पुलिस ने 34 डंपर-ट्रक सीज किए
  • देहरादून

ओवर लोडिंग में पुलिस ने 34 डंपर-ट्रक सीज किए

AltnewsUttarakhand 26/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   दून पुलिस ने सोमवार जिले में ओवर लोड चलने वाले डंपर और ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ओवर लोड चलने पर जिले में 34 डंपर-ट्रक और दो यूटिलिटी सीज की गई। कई वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। शहर में जिन परिस्थितियों में वाहनों से हादसे हो रहे हैं, उनमें सामने आ रही लापरवाही के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। ओएनजीसी चौक पर बीते 11 नवंबर की देर रात तेज रफ्तार कार चालक कंटेनर से पिछले हिस्से से टकराई। जिसमें छह युवाओं की दर्दनाक मौत हुई। इसके बाद रात में शराब पीकर सड़कों पर चलने वालों पर सवाल उठा। तब देहरादून शहर में 17 और देहात के क्षेत्रों में 16 रात्रि चेक प्वाइंट पर पुलिस अल्कोमीटर से चेकिंग कर रही है। बीते रविवार रात ऋषिकेश में ओवर लोड ट्रक के कई वाहनों टक्कर मारी। हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सोमवार रात पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के साथ ही ओवर लोड चलने वाले ट्रकों और डंपरों पर कार्रवाई की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस दौरान 34 डंपर-ट्रक, दो यूटिलिटी वाहन ओवरलोड चलने पर सीज किए गए। सात डम्परों के कोर्ट के चालान किए गए। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 वाहन चालको को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिन वाहनों के ड्राइवर नशे में मिले, वह वाहन भी सीज किए गए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भू कानून की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू, सरकार की अपील- राज्य से बाहर के लोगों से जमीनें न खरीदें
Next: दून व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ डॉक्टर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.