Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ चकराता
  • देहरादून

वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ चकराता

AltnewsUttarakhand 16/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। गुरुपर्व की छुट्टी के साथ पड़े लॉन्ग वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने चकराता का रुख किया। चकराता की वादियों में पहुंचकर पर्यटकों ने यहां के मौसम का आनंद लिया। गुरुपर्व के साथ पड़ी छुट्टियों के लिए चकराता के कुछ होटलों में पहले से ही एडवांस बुकिंग हो गई थी। शुक्रवार शाम से ही पर्यटकों का चकराता पहुंचना शुरू हो गया था। शनिवार को क्षेत्र के 70 प्रतिशत होटल, रिजॉर्ट और होमस्टे के कमरे बुक रहे। इससे होटल व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक नजर आई। चकराता पहुंचे पर्यटकों ने शनिवार शाम सन सेट प्वाइंट पर डूबते सूरज का दीदार भी किया। पर्यटकों ने शाम को छावनी बाजार में जमकर खरीदारी की। शाम के समय बाजार में पर्यटकों की भीड़ नजर आई। उधर, शनिवार सुबह से ही पर्यटकों ने टाइगर फॉल, मोयला टॉप, लोखंडी, कोटी कनासर, बैराटखाई, देवबन आदि पर्यटन स्थलों का दीदार कर प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया। कई पर्यटकों ने चकराता बाजार के समीप स्थित प्राचीन स्वयंभू चिंताहरण महादेव मंदिर और एमईएस लाइन स्थित गुरुद्वारे के दर्शन भी किये। कई होटल व होमस्टे व्यवसायियों ने पर्यटकों को यहां के लोकल व्यंजन भी परोसे। काफी दिनों बाद चकराता में पर्यटकों के आने से खूब रौनक नजर आई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून के नामी होटल का 24 घंटे बार संचालन का लाइसेंस निरस्त
Next: ट्रैक पर सरिया रखने के मामले में कोतवाली पुलिस को दी तहरीर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.