Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मकान बेचने की डील कर हड़प लिए दस लाख
  • देहरादून

मकान बेचने की डील कर हड़प लिए दस लाख

AltnewsUttarakhand 25/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  बसंत विहार थाना क्षेत्र में मकान बेचने के नाम पर एक व्यवसायी के साथ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान बेचने की डील कर आरोपियों ने पीड़ित से दस लाख रुपये हड़प लिए। बसंत विहार थाना पुलिस ने दंपति और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ललित बंसल निवासी हरीपुरम जीएमएस रोड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि मधु विहार, सांईलोक कॉलोनी के निवासी मदन लाल चौधरी, उनकी पत्नी शोभा चौधरी और पुत्र मोहित चौधरी ने उनके साथ संपत्ति के सौदे में धोखाधड़ी की। ललित बंसल के अनुसार चौधरी परिवार ने 2.35 करोड़ रुपये में अपनी संपत्ति बेचने का प्रस्ताव दिया था। 28 जून 2024 को एक लिखित अनुबंध किया गया। बंसल ने अग्रिम राशि के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक दिया। विक्रय पत्र को अंतिम रूप देने की तिथि 28 नवंबर 2024 तय की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने चौधरी परिवार से रजिस्ट्री कराने का अनुरोध किया तो उन्हें गाली-गलौज और धमकी दी गई। बंसल का दावा है कि चौधरी परिवार ने न केवल संपत्ति बेचने से इनकार कर दिया, बल्कि उनकी अग्रिम राशि भी लौटाने से मना कर दिया। बंसल ने बताया कि दबाव बनाने पर उनसे 25 लाख रुपये और मांगे गए। बसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून में 30 लाख रुपये में सड़क सुरक्षा के काम शुरू
Next: बाल आयोग में केवल फाइल खुलने पर ही स्कूलों ने सुलझा लिए मसले

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.