Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टरों में विवाद, फैकल्टी में गुटबाजी, प्राचार्य ने कर दी यह कार्रवाई
  • देहरादून

दून मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टरों में विवाद, फैकल्टी में गुटबाजी, प्राचार्य ने कर दी यह कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 15/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  दून मेडिकल कॉलेज में नेत्र रोग विभाग के पीजी डॉक्टरों में विवाद हो गया है। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के पीजी डॉक्टरों की ओर से प्राचार्य को शिकायत की गई है। एक-दूसरे पर उत्पीड़न, मानसिक शोषण समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राचार्य ने छह वरिष्ठ डॉक्टरों की कमेटी बना जांच बैठा दी है। मंगलवार को अस्पताल में कमेटी की बैठक की। करीब छह घंटे तक दोनों पक्षों से पूछताछ की और कलमबंद बयान दर्ज किए।  मंगलवार को एनॉटमी एचओडी प्रो. डॉ. एमके पंत, गायनी एचओडी डॉ. चित्रा जोशी, माइक्रोबॉयोलॉजी एचओडी डॉ. शेखर पाल, पैथोलॉजी से प्रोफेसर डॉ. ममता गुप्ता, सर्जरी से एसो. प्रो. डॉ. प्रदीप शर्मा, कम्युनिटी मेडिसिन से डॉ. शिव यादव की कमेटी की बैठक हुई। दोनों पक्षों की शिकायतों का अध्ययन किया और एचओडी डॉ. शांति पांडेय से भी जानकारी ली। पीजी डॉक्टरों से सुबह 11 से शाम पांच बजे तक पूछताछ एवं लिखित बयान लिए गए। कमेटी सदस्यों ने दोनों पक्षों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।

विभाग स्तर पर हल नहीं
एक की शिकायत में पीजी डॉक्टर के अलावा एक एसआर-पांच अन्य पीजी के हस्ताक्षर भी है। एचओडी ने इस पत्र को अपने कवर लेटर के साथ यह कहकर प्राचार्य को भेजा है कि विभाग स्तर पर वार्ता के बाद हल नहीं निकला, कमेटी को इसे सौंपा जाए। वहीं दूसरे पक्ष से अकेली पीजी डॉक्टर ने शिकायत की है।

फैकल्टी में समन्वय नहीं, बिगड़ी व्यवस्था
देहरादून(आरएनएस)।  नेत्र रोग विभाग में पिछले कुछ दिनों से फैकल्टी में ही समन्वय नहीं है। प्राचार्य तक भी कई मामले पहुंचे हैं। बताया गया है कि फैकल्टी के दो गुट बने हैं। विभाग स्तर पर कई नोटिस जारी हुए हैं, कई तरह के प्रतिबंध एवं बदलाव किए गए हैं। कमरों तक पर लड़ाई है। गुटबाजी से विभाग की व्यवस्था बिगड़ी है। सूत्रों के मुताबिक अब पीजी की लड़ाई में भी ये गुटबाजी हावी है।

प्राचार्य बोले, गुटबाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे
प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि पीजी डॉक्टर एक परिवार का हिस्सा है। किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। कमेटी ने सबसे मौखिक एवं लिखित बयान लिए हैं। पढ़ाई, प्रैक्टिस पर फोकस करने की अपील की है। एक सप्ताह में दोबारा कमेटी बैठेगी। तब तक आपस में बातचीत को बोला है। सौहार्दपूर्ण माहौल बनें, ऐसा प्रयास है। दोनों पक्ष सहमत नहीं होंगे तो कमेटी जो संस्तुति करेगी, कार्रवाई करेंगे। फैकल्टी की गुटबाजी के बारे में जानकारी मिली है। उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पीजी छात्रों को उनके अच्छे भविष्य एवं मरीजों के हित का पाठ पढ़ाएं। सुधार न किया तो कड़ी कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: व्यवस्थाधिकारी के लिए अभिलेख सत्यापन 22 मई को
Next: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.