Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • व्यवस्थाधिकारी के लिए अभिलेख सत्यापन 22 मई को
  • हरिद्वार

व्यवस्थाधिकारी के लिए अभिलेख सत्यापन 22 मई को

AltnewsUttarakhand 15/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से व्यवस्थाधिकारी (राज्य संपति विभाग) परीक्षा 2023 के तहत अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 22 मई को लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन में कराया जाएगा। आयोग की ओर से अभिलेख सत्यापन के लिए 28 अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने वेबसाइट पर सूचना अपलोड कर दी है। सचिव ने बताया कि व्यवस्थाधिकारी (राज्य संपति विभाग) परीक्षा 2023 के तहत अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन तीन मार्च 2024 को किया गया था। इसका परीक्षा परिणाम 13 मई को घोषित किया गया है। उक्त परीक्षा परिणाम के क्रम में अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 22 मई को लोक सेवा आयोग परीक्षा भवन में किया जाना निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथि के बाद अभिलेख सत्यापन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी दशा में अभिलेख सत्यापन के लिए दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वनाग्नि पर सुप्रीम कोर्ट की उत्तराखंड सरकार को फटकार, मुख्य सचिव तलब
Next: दून मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टरों में विवाद, फैकल्टी में गुटबाजी, प्राचार्य ने कर दी यह कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.