Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डॉ. अनिल पांडे को सिख रेजिमेंट ने किया सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान की सराहना
  • अल्मोड़ा

डॉ. अनिल पांडे को सिख रेजिमेंट ने किया सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान की सराहना

AltnewsUttarakhand 23/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी एवं दंत रोग विशेषज्ञ सहायक प्रोफेसर डॉ. अनिल पांडे को सिख रेजिमेंट की 19वीं बटालियन ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मानित किया है। बटालियन के अधिकारियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपकर मरीजों और सैन्य इकाई को उपलब्ध कराए गए सहयोग के लिए आभार जताया। प्रशस्ति पत्र में बटालियन ने कहा कि अल्मोड़ा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जरूरत के समय सहयोग के लिए डॉ. पांडे का समर्पण सराहनीय रहा है। उनके सक्रिय सहयोग से इकाई की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली है। पत्र में उनके प्रयासों, प्रतिबद्धता और सशस्त्र बलों के प्रति सहयोग की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी निरंतर सहयोग की उम्मीद जताई गई है। डॉ. पांडे मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। बताया जाता है कि अवकाश के बाद भी आपात स्थिति में वह मरीजों की सहायता के लिए पहुंच जाते हैं और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराते हैं। अपने मिलनसार स्वभाव और खुशमिजाज अंदाज के चलते वह मरीजों और सहकर्मियों के बीच लोकप्रिय हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला अस्पताल के पास ही एएनएम प्रशिक्षण सेंटर चलाने की मांग
Next: विकासनगर में न्याय यात्रा से कांग्रेस ने दिखाई ताकत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.