Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जिला अस्पतालों में मिलेगा कैंसर का इलाजः डॉ. धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जिला अस्पतालों में मिलेगा कैंसर का इलाजः डॉ. धन सिंह रावत

AltnewsUttarakhand 01/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

केन्द्रीय बजट में हेल्थ सेक्टर के लिये कई अहम योजनाएं

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने जताया पीएम व केन्द्रीय वित्त मंत्री का आभार

देहरादून। केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गये आम बजट में हेल्थ सेक्टर के लिये की गई घोषणाएं पर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खुशी जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुये कहा कि बजट में किये गये प्रावधानों से प्रदेश के स्वास्थ्य सेक्टर को खासा फायदा मिलेगा। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल टूरिज्म पर पहले से फोसक रही थी और अब केन्द्रीय बजट में इसे बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है। जिससे राज्य सरकार की योजनाओं और बल मिलेगा। इसके अलावा उन्होने बताया कि बजट में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश के जिला अस्पतालों में भी कैंसर रोगियों को उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिय सर्वाइकल कैंसर टीका, आशाओं व आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भार के तहत हेल्थ कवरेज, टीकाकरण के लिये डिजिटल प्लेटफॉर्म, कैंसर सहित दुलर्भ बीमरियों से पीड़ित रोगियों को राहत देने के लिये 36 दवाओं के शुल्क पर छूट, सस्ते मेडिकल उपकरण का प्रावधान भी बजट में किया गया है। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की सुविधा, मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अगले पांच वर्षों में 75 हजार सीटों को बढ़ाने का लक्ष्य बजट में रखा गया है। जिसमें से अगले वर्ष 10 हजार अतिरिक्त सीट बढ़ाई जायेगी। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने के लिये विभागीय अधिकारियों को केन्द्रीय बजट के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसपी के निर्देशन में चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
Next: फर्जी हस्ताक्षर से लोन नाम करवाने पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.