Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी के निर्देशन में चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

एसएसपी के निर्देशन में चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

AltnewsUttarakhand 01/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सीओ यातायात, समस्त थाना प्रभारी, यातायात निरीक्षक और इंटरसेप्टर प्रभारी को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को निरीक्षक यातायात दरबान सिंह के नेतृत्व में अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस तथा रश्मि भट्ट, एआरटीओ (ई) के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने, रैश ड्राइविंग से बचने, टैक्सी चालकों को सीट बेल्ट के उपयोग का महत्व समझाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, ओवर स्पीडिंग से बचने और शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को हरसंभव सहायता देने की अपील की गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कीर्तिनगर में एसडीएम की तैनाती न होने पर रोष
Next: जिला अस्पतालों में मिलेगा कैंसर का इलाजः डॉ. धन सिंह रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.