Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुकान के गल्ले से रुपये चुराने का आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

दुकान के गल्ले से रुपये चुराने का आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 02/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  हरबर्टपुर में एक दुकान के गल्ले से पांच हजार रुपये चुराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसआई संजीत कुमार ने बताया कि पूरण सिंह यादव, निवासी विवेक विहार हरबर्टपुर ने तहरीर देकर बताया कि उनकी कामधेनु डेयरी के नाम से विवेक विहार में ही दुकान है। बताया कि वह शुक्रवार को रोज की तरह दोपहर को दुकान खुली छोड़कर घर खाना खाने गए थे। जब वह वापस दुकान पहुंचे तो गल्ले से पांच हजार रुपये और आधार कार्ड गायब मिला। बताया कि शिकायत के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आरोपी सद्दाम पुत्र स्व. इकराम, निवासी ढालीपुर को चोरी किए गए 4500 और आधार कार्ड के साथ जैन बाग की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल
Next: टौंस नदी में बही किशोरी, नहीं लगा सुराग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.