Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल
  • देहरादून

अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल

AltnewsUttarakhand 02/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीनों मामलों में बस, ट्रक और बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पहला हादसा बैरागीवाला पीठ के पास हुआ। पिंकी पत्नी स्व. सोनू निवासी जस्सोवाला अपने पुत्र अंकुश के साथ बैरागीवाला पीठ बाजार में सब्जी खरीदने गई थी। घर वापसी के लिए वह सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान हरबर्टपुर की ओर से तेजी से आ रही बस ने अंकुश को टक्कर मार दी। जिससे अंकुश बुरी तरह से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की मां पिंकी की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरा हादसा लांघा रोड पर हुआ। जावेद पुत्र लियाकत, निवासी ढकरानी बाइक से दून अस्पताल जा रहा था। जैसे ही वह लांघा रोड पर पहुंचा पीछे तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे जावेद को गंभीर चोटें आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं तीसरा हादसा सहसपुर पुल पर हुआ। अजीत चौहान पुत्र चतर सिंह चौहान, निवासी ग्राम भोडा कालसी अपनी बुलेट से शाम चार बजे हरबर्टपुर से देहरादून जा रहा था। इसी दौरान सहसपुर पुल के पास एक बाइक सवार ने बुलेट को टक्कर मार दी। जिससे अजीत गंभीर रूप घायल हो गया और बुलेट भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को सुभारती अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। एसओ मुकेश त्यागी ने बताया तीनों मामलों में बस चालक, ट्रक चालक और बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बावर की छह खतों में धूमधाम से मनाया गई होलियात
Next: दुकान के गल्ले से रुपये चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.