Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यावरण पर बनी फिल्म ‘माली’ ने उठाए कई सवाल
  • देहरादून

पर्यावरण पर बनी फिल्म ‘माली’ ने उठाए कई सवाल

AltnewsUttarakhand 21/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राजपुर रोड स्थित सिल्वरसिटी मल्टीप्लेक्स में शनिवार को उत्तराखंड में निर्मित फिल्म माली का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के कंटेंट को दर्शकों ने काफी सराहा है। फिल्म प्रकृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश देती है। फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों के दिल को छुआ बल्कि समाज में अहम चर्चाओं की शुरुआत भी की है। रविवार को बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पदमिनी कोल्हापुरी भी सिल्वर सिटी में इस फिल्म को देखेंगी। फिल्म के निर्देशक शिव सी शेट्टी ने कहा कि फिल्म निर्माण के लिए उत्तराखंड मुफीद साबित हो रहा है। बॉलीवुड के अनेक फिल्म निर्माता उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आना चाहते हैं। इससे पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी सामने आने का मौका मिल रहा है। फिल्म ‘माली’ की धमक विदेशी फिल्म फेस्टिवल में भी सुनाई दी है। दर्शकों ने फिल्म की कहानी और शानदार अदाकारी की तारीफ की है। साथ ही और लोगों को भी इस फिल्म को देखने के लिए प्रोत्साहित किया। फिल्म के मुख्य कलाकारों में अनिता नेगी, सुजाता शर्मा, सुशीला यादव शामिल हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने दिए दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश
Next: दुकान से एक लाख नगदी और स्पेयर पार्ट चोरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.