Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इंस्टाग्राम पर निजी पल शेयर कर विवाहिता हुई ब्लैकमेलिंग का शिकार
  • देहरादून

इंस्टाग्राम पर निजी पल शेयर कर विवाहिता हुई ब्लैकमेलिंग का शिकार

AltnewsUttarakhand 06/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। इंस्टाग्राम पर दोस्त बने व्यक्ति की बातों में आकर महिला वीडियों कॉल पर निजी पल शेयर करने लगी। आरोपी ने इस दौरान स्क्रीन शॉट लेकर इन्हें वायरल करने की धमकी दी और महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला से 42 हजार रुपये अपने दिए बैंक खाते में जमा करा लिए। इसके बाद और रकम मांगी। तब महिला ने घटनाक्रम पति को बताया। महिला की तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  महिला ने अपनी तहरीर में कहा कि करीब एक महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से दोस्ती का प्रस्ताव मिला। महिला ने स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बातचीत के दौरान महिला को प्राइवेट वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया। इस बीच आरोपी ने पार्सल भेजने का झांसा दे टैक्स के नाम पर महिला से 42,000 रुपये की ठगी की। यह राशि उसने दिए गए मोबाइल नंबरों पर गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर की। इसके बाद आरोपी ने और रुपये मांगे। इस दौरान महिला को बताया कि वह वीडियों कॉलिंग के दौरान प्राइवेट तस्वीरों के स्क्रीनशॉट ले चुका है। इन्हें महिला के पति और अन्य दोस्तों को भेजने की धमकी दी। इससे महिला परेशान हो उठी। तब पुलिस को तहरीर दी गई। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहा कि साइबर अपराध से जुड़े इस मामले ने लोगों को डिजिटल सतर्कता का ध्यान रखना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति पर कतई भरोसा न करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुकानदार पर दूसरे दुकानदार ने किया धारदार हथियार से हमला
Next: रिलायंस स्टोर की पार्किंग में कार से लाखों का सामान और नगदी चोरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.