Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुर्घटना संभावित स्थलों का चिह्नीकरण करेगा परिवहन विभाग
  • देहरादून

दुर्घटना संभावित स्थलों का चिह्नीकरण करेगा परिवहन विभाग

AltnewsUttarakhand 06/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  अल्मोड़ा में हुए बस हादसे के बाद परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। विभाग देहरादून संभाग में पुलिस और पीडब्ल्यूड़ी के साथ मिलकर दुर्घटना संभावित स्थलों का चिह्नीकरण करेगा। इसकी रिपोर्ट 31 दिसंबर तक तैयार की जाएगी। इसके साथ ही ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के काम किए जाएंगे। आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि संभाग के सभी अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थलों के चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसमें पूर्व में चिह्नित स्थलों का पुर्नमूल्यांकन भी किया जाएगा। बताया कि चिह्नित स्थल का नाम, दूरी के साथ पूरा विवरण दिया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा संबंधी सुझाव भी दिए जाएंगे। दुर्घटना संभावित स्थलों पर सड़क की चौड़ाई मानक से कम होना, संकरा और बॉटलनेक होना, भूस्खलन क्षेत्र, पोट होल, मोड पर, दस मीटर या इससे अधिक गहरी खाई पर पैराफिट या क्रश बैरियर या सुरक्षा उपाय न होना, रोड साइन न लगा होना आदि बिंदुओं पर रिपोर्ट दी जाएगी। बताया कि सभी अधिकारियों को 31 दिसंबर का तक रिपोर्ट देने को कहा गया है। संभाग की सभी सड़कों का सर्वेक्षण किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गढ़ कौथिग में झलकेगी उत्तराखंड की संस्कृति
Next: कांग्रेस ने की छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.