Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दशहरा पुतलों का दहन स्टेडियम में ही होगा, बैठक में हुआ निर्णय
  • अल्मोड़ा

दशहरा पुतलों का दहन स्टेडियम में ही होगा, बैठक में हुआ निर्णय

AltnewsUttarakhand 11/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव में इस वर्ष भी पुतलों का दहन स्टेडियम में ही किया जाएगा। नगर निगम सभागार में जिला प्रशासन, पुलिस और दशहरा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। तय किया गया कि पुतलों की यात्रा विजय जोशी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स टैक्सी स्टैंड से शुरू होकर स्टेडियम तक पहुंचेगी। बैठक में पुतलों के रूट, यातायात, सुरक्षा और सड़कों के ऊपर झूल रहे विद्युत व संचार के तारों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

बैठक का संचालन समिति के सचिव वैभव पांडे ने किया। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने और विद्युत विभाग की ओर से पर्याप्त मदद न मिलने का मुद्दा उठाया। समिति अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की ने कहा कि वर्ष 2022 से पहले की परंपरा के अनुरूप इस बार भी पुतलों की यात्रा निर्धारित मार्ग से स्टेडियम पहुंचेगी और वहीं दहन होगा। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी प्रशासन पर रखी।

झूलते तारों से पुतलों की ऊंचाई को लेकर चिंता

बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा पुतलों के निर्धारित मार्ग पर झूल रहे विद्युत और संचार के तारों का रहा। समिति सदस्यों ने कहा कि पुतलों की ऊंचाई को देखते हुए तारों की स्थिति सुरक्षा के लिहाज से गंभीर है। दूरसंचार विभाग और केबल संचालकों के प्रतिनिधियों के बैठकों में शामिल नहीं होने से समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है।

विद्युत विभाग के एसडीओ संतोष अग्रवाल ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण तारों को ऊंचा करना आसान नहीं है। इस पर बैठक में मौजूद लोगों ने महोत्सव के दौरान दुर्घटनाओं से बचने के लिए संबंधित विभागों से समय रहते जरूरी कदम उठाने की मांग की। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने चार दिन बाद दोबारा बैठक कर विभागीय कार्रवाई की समीक्षा करने का सुझाव दिया। उन्होंने तारों, पेड़ों और नगर निगम की लाइटों से संबंधित व्यवस्थाओं में समन्वय की जिम्मेदारी लेने की बात भी कही। रवि रौतेला ने नोटिस जारी करने का मुद्दा उठाया।

रूट और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

नगर कोतवाल योगेश उपाध्याय ने पुतला समितियों से निर्धारित समय पर आयोजन शुरू करने और अपने रूट की जानकारी पहले से उपलब्ध कराने की अपील की। सीओ अल्मोड़ा विजय रावत ने कहा कि रूट की जानकारी समय पर मिलने से पुलिस यातायात और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था कर सकेगी। उन्होंने बैठक में उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।

तहसीलदार रवि साह ने कहा कि सभी समस्याओं को दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे। पुतलों के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। बैठक में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने पर भी चर्चा हुई। पुलिस ने अग्निशमन वाहन, पर्याप्त पुलिस बल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ अगले दिन बैठक कर समस्याओं की समीक्षा करने की बात भी कही गई।

बैठक में दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, आनंद सिंह बगड़वाल, कैलाश गुरुरानी, रवि रौतेला, ललित लटवाल, अशोक पांडेय, मनोज जोशी, प्रकाश भट्ट, सुशील साह, हितेश वर्मा हनी, धर्मेंद्र बिष्ट, दीपक कुमार, विनीत बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, आशीष गुरुरानी, कपिल मल्होत्रा, मनोज सनवाल, वैभव पांडे, शरद अग्रवाल, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, विन्नी वैष्णव और अर्जुन सिंह बिष्ट सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सीओ विजय रावत, नगर कोतवाल योगेश उपाध्याय, तहसीलदार रवि साह, एलआईयू इंस्पेक्टर भारद्वाज, सतीश चंद्र कापड़ी, यातायात प्रभारी सुमित पांडे तथा विद्युत विभाग के एसडीओ संतोष अग्रवाल, प्रमोद सिंह मेर और खजान डालाकोटी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पुतला समितियों और दुर्गा समिति के सदस्य भी शामिल हुए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कछियोला में अवैध लीसा निकासी का मामला पकड़ा, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Next: फर्जी प्रमाणपत्र मामले में देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.