Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ड्यूटी जाते समय नाले के तेज बहाव में बहा एलएंडटी कर्मचारी, मौत
  • देहरादून

ड्यूटी जाते समय नाले के तेज बहाव में बहा एलएंडटी कर्मचारी, मौत

AltnewsUttarakhand 23/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। कालसी थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी ने बताया कि सुबह जुड्डो, कालसी से लगभग तीन-चार किलोमीटर आगे एक व्यक्ति के नाले में बहने के कारण मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहां जानकारी करने पर पता चला कि गुरुवार रात को लखवाड़ बांध परियोजना का एक कर्मचारी मोटर साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। जाते समय रास्ते में नाले में आ रहे तेज बहाव में बहकर वह सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिर गया। सुबह जब लोगों ने मोटरसाइकिल देखी तब जाकर कर्मचारी के बहने की बात पता चली। जिसके बाद स्थानीय लोगों ओर कर्मचारियों द्वारा उसे खाई से निकाला। मृतक की पहचान योगेश कुमार पुत्र भगवान दास निवासी कुंवरपुर, बदायूं के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक कंपनी में ठेकेदार के साथ वेल्डिंग का काम करता था। मृतक के पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अनुपूरक बजट में गरीब, युवा, मातृशक्ति और अन्नदाता की चिंता: धामी
Next: विपक्ष के विधायक हरीश धामी ने सत्रावसान के बाद धामी से भेंट कर उनके समक्ष अपनी पीड़ा रखी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.