Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अनुपूरक बजट में गरीब, युवा, मातृशक्ति और अन्नदाता की चिंता: धामी
  • देहरादून

अनुपूरक बजट में गरीब, युवा, मातृशक्ति और अन्नदाता की चिंता: धामी

AltnewsUttarakhand 23/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अनुपूरक बजट में उत्तराखंड के गरीब, युवा, मातृशक्ति और अन्नदाता की चिंता की गई है। सरकार ने केंद्र की योजनाओं को अधिक से अधिक लेने का प्रयास किया है, ताकि ब्याज कम देना पड़े। सदन में जाने से पहले मुख्यमंत्री धामी मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि हमारा जो सामान्य बजट था वो ठीक से तरह से धरातल उतरे, उसके लिए अनुपूरक में 5013. 05 करोड़ का अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया है। अनुपूरक में कई वर्गों को प्राथमिकता दी गई है, और निश्चित ही भविष्य में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने उन योजनाओं को अधिक से अधिक लेने का प्रयास किया है जिनमें ब्याज की देनदारी कम है। इसीलिए नाबार्ड आदि योजनाओं को वरीयता दी गई है। कहा कि हमारी जो परिसंपत्तियां हैं, वो ठीक प्रकार से सुरक्षित रहे। भविष्य के लिए जो हमारी आने वाली पीढ़ी है उसे अच्छा परिवेश देकर जाएं, यह संकल्प है। वह आर्थिक, व्यावहारिक और अवस्थापना के रूप में सशक्त बना रहे यह कोशिश राज्य सरकार की है।
गैरसैंण के विकास को लेकर पूछे जाने पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि निश्चित रूप से आगे चलकर यहां बड़े स्तर पर विकास कार्य होंगे। । गैरसैंण में हमारे पास बड़ा विधानसभा भवन है और ग्रीष्मकालीन राजधानी है लिहाजा उसी के अनुरूप विकास किए जा रहे हैं। इसके लिए गैरसैंण विकास परिषद में भी धनराशि का प्रावधान किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूटीयू में मनाया पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
Next: ड्यूटी जाते समय नाले के तेज बहाव में बहा एलएंडटी कर्मचारी, मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.