Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट में सडक़ के लिए 20 से होगा आमरण अनशन
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट में सडक़ के लिए 20 से होगा आमरण अनशन

AltnewsUttarakhand 12/08/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कफड़ा-तिपौला मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर संघर्ष समिति ने आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है। बुधवार को संघर्ष समिति के सदस्यों ने बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में कुमॉऊ आयुक्त को ज्ञापन भेजकर 20 अगस्त तक मोटर मार्ग में रुके हुए कार्यो को शुरू नहीं करने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी थी। लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके चलते ग्रमीण अब आरपार की लड़ाई लडऩे को तैयार हैं। गौरतलब है कि कफड़ा-तिपौला मोटर मार्ग वर्ष 2001 में स्वीकृति के बाद आज तक मोटर मार्ग में किमी 12 पर खीरो नदी पर गार्डर पुल वर्ष 2015 में टेंडर होने के बाद भी नहीं बन पाया है। वहीं किमी 12 से किमी 20 तक डामरीकरण नहीं किया गया है। जिसके लिए कई बार ग्रामीण आंदोलन कर चुके हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं लोक सेवकों की अनदेखी पर भी रोष व्यक्त किया है। 20 अगस्त तक सडक़ का रूका हुआ निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है। बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष बचे सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना देवी, ममता रावत, बढ़ेत की ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट, पृथ्वीपाल सिंह, ललित सिंह रावत, लाल सिंह, जगदीश चन्द्र, माधो सिंह, भवान सिंह, नवीन पांडेय, त्रिलोक राम, खीम सिंह, नीतू रावत, भूपाल राम, बहादुर राम, हीरा राम आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विरोध का अनूठा तरीका: सडक़ पर बने गड्ढों पर पौधरोपण
Next: बहू की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार सास की जमानत याचिका ख़ारिज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.