Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट वन क्षेत्र में लगी आग पर वन विभाग ने पाया नियंत्रण
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट वन क्षेत्र में लगी आग पर वन विभाग ने पाया नियंत्रण

AltnewsUttarakhand 08/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मंगलवार सुबह द्वाराहाट वन क्षेत्र के तड़ाकताल और गोग्यानी इलाकों में जंगल में आग लगने की घटना सामने आई। दुर्गम भूभाग और तीव्र ढलानों के कारण आग बुझाने में कठिनाइयां जरूर आईं, लेकिन वन विभाग की त्वरित और सटीक कार्रवाई से स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण पा लिया गया। वन विभाग ने फौरन 50 सदस्यों की दो टीमें घटनास्थल पर रवाना कीं। इन टीमों ने पूरे दिन लगातार प्रयास करते हुए आग बुझाने का कार्य किया। आग को फैलने से रोकने के लिए कंट्रोल्ड फायर तकनीक अपनाई गई, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में अलर्ट की स्थिति बनी रही। यह तकनीक आग की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी मानी गई। ढूंठ और जले हुए अवशेषों के कारण भी बार-बार अलर्ट मिल रहे हैं, जिसको लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। घटनास्थल पर गश्त और निगरानी का कार्य लगातार जारी है। प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कर्मचारियों को आग बुझाते समय पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उप प्रभागीय वनाधिकारी चैतन्य काण्डपाल और वन क्षेत्राधिकारी, द्वाराहाट भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने फील्ड टीमों का नेतृत्व किया। वन विभाग की तत्परता और समर्पण के चलते आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया। विभाग ने न केवल आग पर काबू पाया, बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी सभी आवश्यक कदम उठाए। घटना के बाद से वन विभाग क्षेत्र की सतत निगरानी कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को समय रहते रोका जा सके। विभाग ने स्थानीय समुदाय से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यालय को आपदा मद से धन आवंटन की खबर भ्रामक
Next: चौखुटिया में कल्वर्ट से बरामद हुई 94 हजार की अवैध अंग्रेजी शराब

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.