Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: एक लाख से अधिक की नकदी के साथ 12 जुआरी दबोचे
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: एक लाख से अधिक की नकदी के साथ 12 जुआरी दबोचे

AltnewsUttarakhand 03/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। थाना धौलछीना पुलिस टीम ने कार्यवाही कर 12 जुआरी पकड़े, वहीं जुए के फड़ से एक लाख से अधिक रुपये व दो ताश की गड्डियां बरामद की हैं। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जनपद में अवैध गतिविधियों की रोकथाम व सार्वजनिक स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने व सट्टा लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। रविवार सुबह थानाध्यक्ष धौलछीना विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त भ्रमण पर थी। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की सूचना मिली। जिस पर दबिश देकर ग्राम नौगांव जमराड़ी में एक दुकान के बरामदे में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पंकज सिंह प्रकाश राम, कमलेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, धीरज कुमार, गणेश लाल, राजेन्द्र प्रसाद, सुन्दर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, अमित कुमार, धीरज सिंह और शेर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने फड़ से एक लाख पांच सौ चालीस रुपये व 02 ताश की गड्डियां भी बरामद की। आरोपियों के विरुद्ध थाना धौलछीना में जुआ अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। यहाँ धौलछीना पुलिस टीम से थानाध्यक्ष विजय नेगी, एएसआई जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल कुन्दन लाल, सुरेन्द्र सिंह नेगी, कांस्टेबल धनी राम, सुराजुद्दीन शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जमनपुर नदी में मिला नवजात का शव
Next: 05 से 09 नवंबर तक लोक संस्कृति में सराबोर जय गोल्ज्यू महोत्सव 2024 का आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.