Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए साढ़े छह करोड़ मिले
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए साढ़े छह करोड़ मिले

AltnewsUttarakhand 20/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   दून में स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने विधानसभा में पेश बजट में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 6.50 करोड़ रुपये का प्राविधान किया है। दून शहर के विभिन्न रूटों पर स्मार्ट सिटी की 30 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं। लेकिन बसें शुरुआती दौर से ही घाटे में चल रही हैं। मौजूदा समय में इन बसों के संचालन पर हर माह करीब सवा करोड़ रुपये के आसपास बजट खर्च हो रहा है। इसके सापेक्ष आय महज चालीस लाख रुपये प्रतिमाह तक ही है। बसों के संचालन के लिए केंद्र सरकार से मिला 42 करोड़ रुपये का पूरा बजट अब तक बसों के संचालन और वेतन आदि पर खर्च हो चुका है। ऐसे में बसों के संचालन ठप होने के आसार बन गए थे। आखिकार सरकार ने इसका संज्ञान लिया और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए साढ़े छह करोड़ का इंतेजाम कर दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़कों की स्थिति का पार्षद ज्योति साह ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
Next: वनाग्नि रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों की ली जाएगी मदद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.