Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वनाग्नि रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों की ली जाएगी मदद
  • अल्मोड़ा

वनाग्नि रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों की ली जाएगी मदद

AltnewsUttarakhand 20/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   उत्तराखंड शासन द्वारा वनाग्नि रोकथाम और नियंत्रण को लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष आलोक कुमार पांडे ने बताया कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने और प्रभावी नियंत्रण के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पैरामिलिट्री फोर्स और आपदा क्यूआरटी सहित अन्य संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वनाग्नि को आपदा घोषित किया गया है, जिसके तहत जिलाधिकारी ने भी आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इस योजना के तहत विभिन्न सुरक्षा बलों को जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि जंगलों में आग लगने की घटनाओं को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में जनपद के किसी भी हिस्से में आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वनाग्नि नियंत्रण के लिए सभी संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए और हरसंभव प्रयास किए जाएं, जिससे जंगलों को आग से बचाया जा सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए साढ़े छह करोड़ मिले
Next: पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र के लिए अलग नियमों पर पुर्नविचार करने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.