Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ईएसआई के दायरे से बाहर हुए उपनल कर्मियों को मिले गोल्डन कार्ड का लाभ
  • देहरादून

ईएसआई के दायरे से बाहर हुए उपनल कर्मियों को मिले गोल्डन कार्ड का लाभ

AltnewsUttarakhand 05/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  ऊर्जा के तीनों निगमों में उपनल और स्वयं सहायता समूहों के सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता हर महीने मिल रहा है। इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों का कुल वेतन 21 हजार के पार चला गया है। इसके कारण इन कर्मचारियों पर ईएसआई की सुविधा से बाहर होने का खतरा मंडरा गया है। कई कर्मचारी बाहर भी हो गए हैं। इस पर उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने कर्मचारियों का 50 लाख का बीमा और गोल्डन कार्ड का लाभ देने की मांग की।
संगठन अध्यक्ष विनोद कवि ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव ऊर्जा, सचिव सैनिक कल्याण को पत्र लिख कर उपनल कर्मचारियों की इस समस्या से अवगत कराया। कहा कि प्रोत्साहन भत्ते के हर महीने भुगतान होने से कर्मचारी ईएसआई के दायरे से बाहर हो गए हैं। इसका कर्मचारियों को बड़ा नुकसान हो रहा है। पहले प्रोत्साहन भत्ता तीन महीने में एकबार मिलता था। अब हर महीने मिल रहा है। इसके कारण वेतन ईएसआई की तय लिमिट से ऊपर चला गया है। ईएसआई की सुविधाओं का लाभ न सिर्फ कर्मचारी, बल्कि परिजनों को भी मिलता है। खासतौर पर स्वास्थ्य के मामले में। ऐसे में सरकार जल्द सभी उपनल कर्मचारियों को भी गोल्डन कार्ड का लाभ सुनिश्चित कराए। ताकि इलाज का संकट न खड़ा हो। क्योंकि उपनल कर्मचारी हमेशा बिजली की खतरनाक लाइनों और बिजली घरों पर काम करते हैं। आए दिन कर्मचारी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। साल में कई कर्मचारियों की मौत तक हो जाती है। ऐसे में कर्मचारियों का 50 लाख रुपये का बीमा कराया जाए। मृत्यु होने, अपंग होने पर आश्रित को नियुक्ति दी जाए। दिव्यांग संविदा कर्मचारियों की केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार कुल वेतन की सीमा 25 हजार तक तय की जाए। हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार महिला संविदा कर्मियों को मातृत्व और चाइल्ड केयर लीव का लाभ दिया जाए। नियमित रूप से महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाए। शासन स्तर पर स्थगित किए गए महंगाई भत्ते को दोबारा बहाल किया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रेजरी से वेतन, पेंशन पर जल्द फैसला ले सरकार
Next: ऋषिकेश एम्स के बाहर प्रदर्शन, डॉक्टर पर आतंकी हमले के बाद मिठाई बांटने का आरोप, प्रशासन ने दी सफाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.