Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश एम्स के बाहर प्रदर्शन, डॉक्टर पर आतंकी हमले के बाद मिठाई बांटने का आरोप, प्रशासन ने दी सफाई
  • देहरादून

ऋषिकेश एम्स के बाहर प्रदर्शन, डॉक्टर पर आतंकी हमले के बाद मिठाई बांटने का आरोप, प्रशासन ने दी सफाई

AltnewsUttarakhand 05/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। इस आतंकी हमले के दौरान एम्स ऋषिकेश में एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर मिठाई बांटने का आरोप लगाया गया है। ये आरोप हिंदू संगठन के लोगों ने लगाया है। इसके चलते एम्स के गेट के बाहर विश्व हिंद परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन और संबंधित डॉक्टर को हटाए जाने की मांग भी की गई।  बजरंग दल के संयोजक नरेश उनियाल का आरोप है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में इतने हिन्दू मारे गए तब पूरा देश गमगीन था। सब अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे थे। उसी वक्त एम्स में डॉक्टर तनवीर अकरम, जो बंगाल से हैं, अपने साथियों को नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों को मिठाई और चिकन ऑफर कर रहा था। नरेश उनियाल का आरोप है कि कथित डॉक्टर द्वारा सोशल मीडिया पर लगाई गई स्टोरी हिन्दुओं की भावनाओं को भड़काने वाली थीं।   एम्स प्रशासन ने भी इस मामले की जांच कराई है। एम्स के पब्लिक रिलेशन ऑफीसर संदीप कुमार सिंह के जरिए पता चला है कि यह सामान्य कार्यक्रम था, जिसमें नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर शामिल थे। इस तरह के आयोजन संस्थान में अक्सर होते रहते हैं। इसका पहलगाम की घटना से कोई लेना-देना नहीं है। नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर ने बाकायदा लिखित में जांच के दौरान इसे स्पष्ट किया है। कार्यकारी निदेशक भी संबंधित लोगों को ब्रीफ कर चुकी हैं। पहलगाम की आतंकी घटना पर एम्स प्रशासन मर्माहत है। वहीं, इसी प्रकरण में पुलिस भी जांच कर रही है, जिसमें सहयोग के लिए एम्स प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ईएसआई के दायरे से बाहर हुए उपनल कर्मियों को मिले गोल्डन कार्ड का लाभ
Next: अल्मोड़ा पुलिस का गांजा तस्करों पर ताबड़तोड़ एक्शन, छह तस्कर गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.