Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जी डॉक्टर और कस्टम अफसर बनकर 50 लाख की ठगी
  • देहरादून

फर्जी डॉक्टर और कस्टम अफसर बनकर 50 लाख की ठगी

AltnewsUttarakhand 06/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

साइबर पुलिस ने शातिर आरोपी को हिमाचल से दबोचा

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए लाखों की ठगी करने वाले साइबर ठग हिमांशु शिवहरे को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुद को विदेशी डॉक्टर, कस्टम अफसर और बैंक अधिकारी बताकर देहरादून निवासी पीड़ित से लगभग 50 लाख रुपये हड़पे थे।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि पीड़ित को फेसबुक पर “डॉ. लवथ गिब्सन” नामक फर्जी प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। इसके बाद व्हाट्सएप चैट व कॉल के जरिए विश्वास जीतकर आरोपी ने “जाली कस्टम अधिकारी सरवन खान” और “झूठा बैंक अफसर डेविड जॉनसन” बनकर कस्टम क्लियरेंस, बैगेज चार्ज, फ्लाइट टिकट और विदेशी मुद्रा शुल्क जैसे बहाने बनाकर रकम मांगी।
पीड़ित को भरोसा दिलाने के लिए नकली पासपोर्ट, फर्जी फ्लाइट टिकट, क्यूआर कोड और बैंक संदेश भेजे गए। नवंबर से दिसंबर 2024 के बीच पीड़ित से अलग-अलग खातों में कुल 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जमा कराई गई।
जांच में पता चला कि आरोपी हिमांशु शिवहरे (निवासी जिला मुरैना, मध्य प्रदेश) एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो फर्जी प्रोफाइल और अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों का उपयोग कर करोड़ों की साइबर ठगी को अंजाम देता है।
आरोपी को हिमाचल प्रदेश के कालाआंब क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक विकास भारद्वाज, उपनिरीक्षक राजीव सेमवाल, एएसआई सुरेश कुमार और कांस्टेबल शादाब अली शामिल थे। अब तक इस प्रकरण में दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विक्टोरिया प्रीमियर लीग में शिव शक्ति और विक्टोरिया टीमों ने दर्ज की जीत
Next: जागरूकता अभियान में दी उपयोगी जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.