Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • फायरिंग के आरोपी से तमंचा, कारतूस बरामद
  • हरिद्वार

फायरिंग के आरोपी से तमंचा, कारतूस बरामद

AltnewsUttarakhand 22/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  दो नवंबर को लक्सर के सोसायटी रोड निवासी शराब ठेकेदार सुशील कर्णवाल के घर पहुंचकर बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग की थी, जिसमें वे बाल बाल बचे थे। उन्होंने घटना का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले का मुख्य आरोपी अंकुश कुमार पुत्र जोधसिंह निवासी रूहालकी, खानपुर कुछ दिन पहले सीधे न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया था। विवेचक नवीन चौहान ने पूछताछ के लिए उसे डिमांड पर लेने का प्रार्थनापत्र कोर्ट में दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद विवेचक ने गुरुवार को आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी को वापस जेल भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यात्रा प्राधिकरण गठित कर आगामी यात्रा की तैयारी में अभी से जुटें अधिकारी :  मुख्यमंत्री
Next: रुड़की में घर में रखा रसोई सिलेंडर फटा, दो झुलसे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.