Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • रुड़की में घर में रखा रसोई सिलेंडर फटा, दो झुलसे
  • हरिद्वार

रुड़की में घर में रखा रसोई सिलेंडर फटा, दो झुलसे

AltnewsUttarakhand 22/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। अंबर तालाब स्थित एक घर की रसोई में रखे सिलेंडर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। गुरुवार को सिलेंडर फटने की घटना के दौरान घर में परिजन नहीं थे। घर में उठते धुंए को देखकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो वह आग की चपेट में आकर झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। एसपी देहात और सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंबर तालाब में देवभूमि गैस एजेंसी स्वामी का आवास है। गुरुवार को परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। दोपहर के समय पास में स्थित व्यापारी देशबंधु व अन्य लोगों ने उनके घर से धुंआ उठते देखा। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए सभी घर के पास पहुंचे। पता चला कि घर में कोई नहीं है, जबकि वहां किसी चीज में आग लगी है। ऐसे में वह घर के दरवाजे तक पहुंचे, लेकिन इसी बीच तेज धमाके के साथ घर की रसोई के अंदर रखा एक सिलेंडर फट गया। वहां एक कमप्रेशर भी फट गया। अंदेशा है कि कमप्रेशर फ्रीज या एसी का हो सकता है। सिलेंडर फटने से व्यापारी देशबंधु और एक अन्य झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर एकत्र हुए लोगों ने झुलसे हुए लोगों को घटनास्थल से दूर किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फायरिंग के आरोपी से तमंचा, कारतूस बरामद
Next: अवैध खनन सामग्री से भरे दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.