Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जीओ 2158 के गायब होने की एसआईटी जांच कराए सरकार: शिक्षक संघ
  • देहरादून

जीओ 2158 के गायब होने की एसआईटी जांच कराए सरकार: शिक्षक संघ

AltnewsUttarakhand 04/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड के सीधी भर्ती और प्रमोशन प्रवक्ताओं का वरिष्ठता विवाद लाइलाज बन गया। जिस प्रकार दोनों पक्षों का रुख है, उसमें इसका समाधान होना मुश्किल होता जा रहा है। इस बीच शिक्षा विभाग ने खुद को इस विवाद से अलग कर लिया है। महानिदेशक-शिक्षा झरना कमठान का कहना है कि यह विषय हाईकोर्ट के विचाराधीन है। जीओ-2158 के गायब होने के बाबत भी कोर्ट अवगत है। विभाग कोर्ट के आदेश के अनुसार आगे कार्यवाही करेगा। इस मामले में केस को जारी रखने अथवा वापस लेने का निर्णय संबंधित शिक्षक ही कर सकते हैं। इधर,राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने शुक्रवार को महानिदेशक और माध्यमिक शिक्षा निदेशक से प्रमोशन वाले प्रवक्ताओं को तदर्थ नियुक्ति की तारीख से वरिष्ठता देने से संबंधित जीओ-2158 के गायब होने की एसआईटी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस जीओ का सामने आना अनिवार्य हो गया है। इस जीओ की वजह से हजारों शिक्षकों की वरिष्ठता और प्रमोशन के मामले 14 साल से लटके हुए हैं। इसलिए सरकार का विशेष संज्ञान लेते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए। मालूम हो कि हाईकोर्ट में इस जीओ का मामला आने पर तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने 21 फरवरी 2024 को रायपुर थाने में इसी गुमशदुगी की रिपोर्ट दर्जा कराई थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में खेल महाकुम्भ 2024 का धूमधाम से हुआ शुभारम्भ
Next: युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.