Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
  • देहरादून

युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

AltnewsUttarakhand 04/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। रायपुर थाना क्षेत्र में युवती से रेप के मामले में मुख्य आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहीं, नामजद दूसरे आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उसे फिलहाल कोर्ट में पेश नहीं किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती पीड़ित की हालत सामान्य है। पीड़िता से पूछताछ कर उसके (धारा 180 बीएनएसएस) बयान दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष (धारा 183 बीएनएसएस) बयान दर्ज किए जाने के लिए आवेदन किया गया है। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अभिषेक के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई हैं। टीमों में दो महिला उप निरीक्षकों को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसओजी और सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, घटना से संबंधित गवाहों से साक्ष्य जुटाने के लिए अलग से 04 तकनीकी टीमें बनाई गई हैं।

ये था मामला
रायपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को नशीला पदार्थ पिलाकर 19 वर्षीय युवती से रेप का मामला सामने आया था। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। तीसरे नाबालिग आरोपी को पुलिस संरक्षण में रखा गया है। केस दर्ज करने में देरी पर पीड़ित पक्ष के साथ पहुंची भीड़ ने देर शाम तक रायपुर थाने का घेराव किया।

गैंगरेप नहीं, रेप हुआ!
एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल आस-पास के सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन करने पर मुख्य आरोपी अभिषेक 04 नंबर चक्की के पास खड़ा दिखाई दिया। दोपहर करीब 12 बजे वो पीड़िता को पैदल-पैदल मैजिक वाहन तक ले गया। यहां उसने पीड़ित को वाहन में बैठाया और किद्दूवाला में सूनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। लगभग 02 घंटे बाद उसे वापस 04 नंबर चक्की लेकर पहुंचा। एसएसपी ने बताया कि मामले में नामजद अंकित और नाबालिग किशोर की घटना में शामिल होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। 04 नंबर चक्की ऑटो स्टैंड के आस-पास पूछताछ में उनके घटना के समय अलग-अलग स्थानों पर होने की पुष्टि हुई। उनकी कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन का परीक्षण, सीसीटीवी फुटेज में भी इसके प्रमाण मिले हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जीओ 2158 के गायब होने की एसआईटी जांच कराए सरकार: शिक्षक संघ
Next: बाजपुर इंटर कॉलेज के मैदान में लगेगा दशहरा मेला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.