Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गाड़ियों को टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ मुकदमा
  • देहरादून

गाड़ियों को टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ मुकदमा

AltnewsUttarakhand 15/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  विगत तेरह अप्रैल को एक के बाद चार वाहनों को टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ सहसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार चालक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। सलीम बगे पुत्र गुलाम बेग निवासी लाइन जीवनगढ़ ने इस मामले में तहरीर दी है। बताया कि वह अपनी पत्नी नवाल अंजुम के साथ अपनी कार से देहरादून की तरफ जा रहा था। उसी दौरान एक कार देहरादून से सेलाकुई की तरफ से आ रही थी। उक्त कार चालक कार को विपरीत दिशा में लाया और उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उनकी पत्नी को काफी चोंटे आई। बताया कि उनकी कार को टक्कर मारने के बाद कार ने एक अन्य कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर उससे एक और कार और फिर स्कूटी को टक्कर मारी। बताया कि इस दौरान तीन कार और एक स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया कि कार चालक नशे मे था और पकड़े जाने के डर से वहां से फरार हो गया। थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि तहरीर के बाद कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार चालक की तलाश कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, एक सप्ताह तक खुलेगा प्रयाग पोर्टल
Next: खराब आटा लौटाने गए व्यक्ति पर जानलेवा हमला, महिलाओं-बच्चों को भी पीटा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.