Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गंगनाथ मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, हल्द्वानी से चोरी की स्कूटी भी बरामद
  • अल्मोड़ा

गंगनाथ मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, हल्द्वानी से चोरी की स्कूटी भी बरामद

AltnewsUttarakhand 04/07/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने गंगनाथ मन्दिर एनटीडी में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को एनटीडी अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान, दान पात्र से चोरी की गई नगदी के अतिरिक्त एक चोरी की स्कूटी बरामद की है। मंगलवार को हेमेन्द्र सिंह मटियानी ने गंगानाथ मंदिर एनटीडी से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर की सामग्री व दान पात्र से नगदी आदि चोरी हो जाने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी थी। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात के विरुद्ध धारा 305(डी)/331(2) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी थी। कोतवाली अल्मोड़ा प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी-पतारसी करते हुए गंगनाथ मंदिर एनटीडी में चोरी के आरोपी संतोष धामी (19 वर्ष) पुत्र स्व मोहन सिंह निवासी ग्राम गलाती, धारचूला जिला पिथौरागढ़ को बुधवार को गंगनाथ मंदिर के पास एनटीडी से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से गंगनाथ मंदिर एनटीडी से चोरी का सामान, नकदी के अतिरिक्त एक स्कूटी संख्या यूके04-वाई-7846 बरामद की गयी। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह स्कूटी होंडा एक्टिवा UK04-Y-7846 को हल्द्वानी से चोरी करके लाया है। यहाँ कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम से एसआई देवेन्द्र सिंह नेगी, एसआई रमेश सिंह नेगी, एसआई दिनेश सिंह परिहार, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, आसिफ हुसैन शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर वन सरपंच मुखर
Next: हाथरस हादसे के बाद संत प्रेमानंद ने लिया बड़ा फैसला, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए की बंद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.