Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला तीसरा स्थान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला तीसरा स्थान

AltnewsUttarakhand 29/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 – मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई।

देहरादून(आरएनएस)।   कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में ‘सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ पर आधारित उत्तराखंड की झांकी को लोगों की पसंद के आधार पर देश में तीसरा स्थान मिला है। गुजरात की झांकी ‘स्वर्णिम भारतः विकास और विरासत’ को प्रथम तथा उत्तर प्रदेश की झांकी महाकुंभ 2025- स्वर्णिम भारत विकास और विरासत को द्वितीय स्थान मिला।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की झांकी को तीसरा स्थान मिलने पर प्रदेशवासियों और इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की झांकी ने कर्तव्य पथ पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उत्तराखण्ड की झांकी में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहां के साहसिक खेलों को बखूबी प्रस्तुत किया गया। राज्य सरकार द्वारा पर्यटकों को सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य किये जा रहे हैं।
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी में राज्य से 16 कलाकारों ने भाग लिया। झांकी में उत्तराखण्ड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती प्रसिद्ध ऐपण कला, उत्तराखण्ड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और साहसिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए गणतंत्र दिवस की परेड में झांकी के रूप में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया।
गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड की झांकी का नेतृत्व संयुक्त निदेशक सूचना श्री के. एस. चौहान द्वारा किया गया। राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उत्तराखण्ड के कलाकारों को द्वितीय स्थान मिला था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाकुंभ में भगदड़ में 30 की मौत, 60 जख्मी, पीएम मोदी ने जताया दुख, 10 करोड़ ने फिर भी लगाई डुबकी
Next: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.