Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
  • देहरादून

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

AltnewsUttarakhand 29/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  मौनी अमावस्या पर बुधवार को ऋषिकेश के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही गंगा घाटों पर स्नान का शुरू हुआ सिलसिला देर दोपहर तक चला। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ पितरों की आत्मशांति के लिए तर्पण और दान भी किया। बुधवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट, दत्तात्रेय घाट, नाव घाट, रामानंद घाट, साईं घाट, 72 सीढी घाट, मुनिकीरेती में शत्रुघ्न घाट, दयानंद घाट, पूर्णानंद घाट, स्वर्गाश्रम में सीता घाट, राम घाट, लक्ष्मणझूला घाट आदि जगहों पर श्रद्धालु उमड़े। यहां तड़के से ही श्रद्धालुओं का गंगा स्नान शुरू हो गया था। जो दोपहर तक चलता रहा। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डूबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और पितरों की आत्मशांति के लिए तर्पण भी किया। तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है और इस दिन स्नान और दान से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।

गंगा घाट आने वाली सड़कों पर लगा जाम :  मौनी अमावस्या के चलते बुधवार को तीर्थनगरी में गंगा स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। ऐसे में गंगा घाट की ओर आने वाले तमाम रास्तों पर वाहनों और पैदल राहगीरों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति देखी गई। कई जगहों पर पुलिस ने जाम की समस्या को देखते हुए रूट भी डायवर्ट रखे।

गंगा घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी रहे तैनात :  ऋषिकेश के तमाम गंगा घाटों में पुलिस के जवान तैनात दिखे। त्रिवेणी घाट, नाव घाट, दत्रात्रेय घाट, साईं घाट, आस्था पथ आदि जगहों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने स्नान के दौरान असमाजिक तत्वों पर नजर रखी। तमाम घाटों पर जल पुलिस के जवान भी लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात दिखे।

श्रद्धालुओं को चाय और नाश्ता बांटा :  लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं को चाय, खस्ता कचौरी का प्रसाद वितरित किया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इसका लाभ उठाया। क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मौके पर किशोर मेहता, हेमंत सुनेजा, दिनेश अरोरा, महेश किंगर, विकास ग्रोवर, विनीत चावला, शिवम अग्रवाल, गौतम कुमार, कमल प्रजापति, मोहित गनेरिवाला, कृष्णा कालरा आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला तीसरा स्थान
Next: प्रयागराज महाकुंभ में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंचे महाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.