Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गणतंत्र दिवस पर मुख्य चौराहों पर गूजेंगे देशभक्ति गीत
  • देहरादून

गणतंत्र दिवस पर मुख्य चौराहों पर गूजेंगे देशभक्ति गीत

AltnewsUttarakhand 15/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्रशासन ने गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को डीएम सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से ही जिले के मुख्य चौराहों पर देशभक्ति गीत गूजेंगे। डीएम ने गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, बेरिकेटिंग, यातायात प्लान को लेकर निर्देश दिए। कहा कि सभी अधिकारी अपने-2 विभागों के अन्तर्गत किए जाने वाले कार्यों को देख लें और समय से कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को तहसील अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों के साथ ही सरकारी भवनों पर प्रकाश व्यवस्था और चौराहों की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने 26 जनवरी की पूर्व संध्या से ही मुख्य चौराहों पर देशभक्ति के गीतों को बजाने और शासकीय भवनों को प्रकाशमान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम हेमंत कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा 2 फरवरी से: विस्तृत शेड्यूल जारी, लोअर पीसीएस आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर
Next: सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.