Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा 2 फरवरी से: विस्तृत शेड्यूल जारी, लोअर पीसीएस आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा 2 फरवरी से: विस्तृत शेड्यूल जारी, लोअर पीसीएस आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर

AltnewsUttarakhand 15/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा दो फरवरी से होगी। आयोग ने विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, लोअर पीसीएस परीक्षा के आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार शुरू हो चुका है।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, पीसीएस मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर दो से पांच फरवरी के बीच होगी। दो फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य हिंदी, द्वितीय पाली में निबंध, तीन फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-1, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-2, चार फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-3, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-4, पांच फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-5, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-6 की परीक्षा होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 17 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में किसी तरह का परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा।

उधर, आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे 20 जनवरी तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। आयोग की वेबसाइट पर त्रुटि सुधार के लिंक पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर की मदद से लॉगइन करें। आवेदन में एक बार त्रुटि सुधार करने के बाद दोबारा सुधार का मौका नहीं मिल सकेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने जनता को छलने का काम किया: कर्नाटक
Next: गणतंत्र दिवस पर मुख्य चौराहों पर गूजेंगे देशभक्ति गीत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.