Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जेम पोर्टल प्रशिक्षण से सम्बंधित कार्यशाला 16 सितम्बर को
  • अल्मोड़ा

जेम पोर्टल प्रशिक्षण से सम्बंधित कार्यशाला 16 सितम्बर को

AltnewsUttarakhand 14/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि राज्य के समस्त सरकारी विभागों एवं उनकी अधीनस्थ संस्थाओं, स्थानीय निकायों, स्वायत्तशासी संस्थाओं में सामग्री एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु जेम (GeM) पोर्टल के प्रयोग को अनिवार्य किया गया है। जेम पोर्टल के माध्यम से अधिप्राप्ति के सफल संपादन हेतु जनपद के समस्त राजकीय संस्थानों (क्रेता) एवं विक्रेताओं के प्रशिक्षण हेतु 16 सितम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे से नवीन कलैक्ट्रेट भवन, अल्मोड़ा स्थित सभागार में जेम पोर्टल से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया  है कि उक्तानुसार प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने जेम पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने सामान को बेचने के इच्छुक व्यापारियों से भी अपील की है, कि वे भी उक्त कार्यशाला में प्रतिभाग कर जेम पोर्टल से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर, पोर्टल से लाभ उठाएं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संसद के विशेष सत्र से पहले नए संसद भवन पर फहराया जाएगा तिरंगा
Next: होम लोन चुकता होने के 30 दिनों के अंदर ग्राहकों को बैंक वापस करें रजिस्ट्री पेपर: आरबीआई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.