Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • घर में अकेली नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
  • अल्मोड़ा

घर में अकेली नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

AltnewsUttarakhand 06/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग किशोरी को घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोप है कि पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश की। इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने वाला शख्स तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है। शिकायत के बाद राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्व पटवारी क्षेत्र क्वैराली निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि बीती 4 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गया हुआ था। इस दौरान उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में अकेले पाकर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया और विरोध पर पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह पीड़िता भागकर एक कमरे में गई और दरवाजा बंद कर दिया जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। राजस्व उपनिरीक्षक क्वैराली कुलदीप कुमार जोशी ने बताया कि बुधवार देर शाम पीड़िता के पिता से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी श्याम लाल पुत्र चंदु राम के खिलाफ धारा 323, 354, 452, 506, 376/511 व 3/4, 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया। फरार चल रहे आरोपी को गुरुवार को शुकियाथल, कठपुड़िया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। राजस्व उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार जोशी ने बताया कि आरोपी के तीन बच्चे हैं। शराब के नशे में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। युवक मजखाली क्षेत्र में एक रिसोर्ट में काम करता है। गांव में किसी की मृत्यु होने पर इन दिनों वह गांव आया हुआ था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
Next: घाना में प्रवासी उत्तराखंडियों ने किया खंडूरी का सम्मान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.