Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चोरों के हौसले बुलंद..  घर में घुसकर सास-बहु को घायल कर छीने गहने
  • देहरादून

चोरों के हौसले बुलंद..  घर में घुसकर सास-बहु को घायल कर छीने गहने

AltnewsUttarakhand 01/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। नकरौंदा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह छीना-झपटी पर उतर आए हैं। बेखौफ चोरों ने एक घर में दो महिलाओं के साथ खींचतान करते हुए उन्हें जख्मी भी कर दिया। आरोपी सोने के गहने और नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान को प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अुर्जन सिंह सोलंकी ने तहरीर देकर बताया कि 30 अक्तूबर को दो अज्ञात उनके घर में घुसे। घर में उनकी पत्नी और मां अकेली थीं। चोरों की आहट से वह दोनों उठ गईं। आरोप है कि दो लोगों ने उनके साथ छीना-झपटी करते हुए सोने की चेन और अंगूठी छीन ली। हजारों रुपये नगदी भी लेकर फरार होने के प्रयास में उन्होंने मां और पत्नी पर वार कर उन्हें जख्मी कर दिया। अर्जुन ने बताया कि घटना में मां को ज्यादा चोटें आई हैं, जिसके चलते अस्पताल में उनके जख्मों पर टांके तक लगाने पड़े हैं। बताया कि वह किसी सिलसिले में बाहर थे, जिस बीच ही यह चोरी की घटना हुई। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 13 लाख की ठगी
Next: डीमैट खाते से 14 लाख के शेयर उड़ाए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.