Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • डीमैट खाते से 14 लाख के शेयर उड़ाए
  • नैनीताल

डीमैट खाते से 14 लाख के शेयर उड़ाए

AltnewsUttarakhand 01/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी। भविष्य निधि के तौर पर 16 साल पहले 14 लाख खर्च करके खरीदे गए साढ़े सात हजार से अधिक शेयर डीमैट खाते से चोरी हो गए। मामले में साइबर पुलिस स्टेशन रुद्रपुर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी दो मामले डीमैट अकाउंट से शेयर चोरी के हल्द्वानी में आ चुके हैं।पुलिस को दी तहरीर में आरके पुरम लालडांठ रोड निवासी राजेश कुमार बोरा ने बताया कि वर्ष 2004 में उन्होंने रिलायंस सिक्योरिटीज देहरादून ब्रांच में अपने नाम से डीमैट खाता खोला था। 2008 तक उन्होंने खाते में ट्रेडिंग की। भविष्य निधि के तौर पर उन्होंने करीब 15 कंपनियों के 7,618 शेयर खरीदे थे और इसके लिए उन्होंने तकरीबन 14 लाख रुपये अपने खर्च किए थे। इसी वर्ष अप्रैल में जब राजेश ने अपना डीमैट खाता खोला तो वह लॉक मिला। उन्होंने तत्काल मामले में रिलायंस सिक्योरिटी कंपनी के प्रबंधक से संपर्क किया। प्रबंधक ने केवाईसी अपडेट न होने के कारण खाता लॉक होना बताया। साथ ही प्रबंधक ने शिकायतकर्ता को बताया कि उनका पूर्व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी बदल चुका है। किसी तरह खाता दोबारा चालू करा कर उन्होंने ऑनलाइन लॉग-इन किया तो पता चला कि राजेश ने सालों पहले जो शेयर खरीद कर खाते में रखे थे, वह गायब हो चुके हैं। पता चला कि यह शेयर वर्ष 2023 के नवंबर में दो अलग-अलग डीमैट खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। अब साइबर पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि मामले में पुलिस के अधिकारी जांच कर रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चोरों के हौसले बुलंद..  घर में घुसकर सास-बहु को घायल कर छीने गहने
Next: शक्तिफार्म में कार की टक्कर से महिला की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.