Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के 2 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाकर किया विद्यालय का नाम रोशन
  • अल्मोड़ा

राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के 2 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाकर किया विद्यालय का नाम रोशन

AltnewsUttarakhand 06/06/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। साल साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजकीय इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने बताया कि विद्यालय के इंटरमीडिएट के हिंदी माध्यम के छात्र कमल बिष्ट पुत्र जगदीश चंद्र व नीलावती देवी ने हिंदी में 98, अंग्रेजी में 86, गणित में 94, भौतिक विज्ञान में 100 तथा रसायन विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किये हैं। उन्होंने 500 में से 478 अंक हासिल कर 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में सातवीं रेंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वहीं छात्र अंकित पांडे ने 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ 8 वां स्थान प्रदेश में पाया है। अंकित पांडे ने 500 में से 477 अंक प्राप्त किये हैं। गौरतलब है कि अंकित के भाई पारस पांडेय ने भी पिछले साल विद्यालय टॉप किया था। अभी वे बीएचयू से बीएससी कर रहे है। दोनों छात्रों की सफलता पर प्रवक्ता मयंक पंत, दीपक रावत, गोविंद रावत, राजेंद्र रावत, मदन भंडारी, आशुतोष, प्रेरणा गुरुरानी, श्रेया जोशी, नंदाबल्लभ पांडे ने खुशी जताते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मेरिट में शामिल रहे विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के छात्र
Next: अंत्योदय राशन कार्ड धारक ऐसे पा सकते हैं साल में 3 गैस सिलेंडर मुफ्त, करें ये काम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.