Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की दो छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की दो छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन

AltnewsUttarakhand 30/01/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की दो छात्राओं निशा लोहनी व कंचन रानी का चयन वर्ष 2021-22 व 2022-23 में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत हुआ है। निशा लोहनी के द्वारा बनाए गए मॉडल का शीर्षक स्मार्ट ग्लास फ़ॉर ब्लाइंड पर्सन है। निशा द्वारा बनाये गए स्मार्ट ग्लास से अंधे व्यक्ति आराम से रास्ते के अवरोधों का पता कर चल फिर सकते हैं। कंचन रानी द्वारा स्मार्ट बैग मॉडल बनाया गया है। विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता व अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज डॉ0 कपिल नयाल ने बताया की इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत इन छात्राओं को भारत सरकार द्वारा मॉडल बनाने हेतु 10 हज़ार रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। इसके साथ ही विद्यालय के कई पूर्व छात्र- छात्राओं को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उच्च शिक्षा हेतु इंस्पायर अवार्ड, स्कॉलरशिप फ़ॉर हायर एजुकेशन(SHE) प्रदान की गई हैं।
छात्रओं के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 डी0 डी0 तिवारी, डॉ0 कपिल नयाल, नवनीत कुमार पांडेय, संजय पांडे, टी डी भट्ट, बी0 एल0 यादव, प्रदीप सलाल, निर्मल पंत, दिनेश चंद्र पपनै, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, सुनीता बोरा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, भगवत बगडवाल, मोनिका जोशी, संजय मेहता, विक्रम आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने से राशनकार्ड प्रोर्टेबिलिटी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे उत्तराखंड के लोग
Next: बर्फ से लकदक हुई पांडवखोली की चोटियां, पर्यटकों के खिले चेहरे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.