Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौत के दो साल बाद भी न्याय का इंतजार: गोदियाल
  • देहरादून

मौत के दो साल बाद भी न्याय का इंतजार: गोदियाल

AltnewsUttarakhand 18/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 गणेश गोदियाल ने अंकिता भण्डारी की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उसके लिए न्याय की मांग की

देहरादून(आरएनएस)।   कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण को दो साल हो गए, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। बुधवार को कांग्रेस भवन में गोदियाल ने अंकिता की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उसके लिए न्याय की मांग की। गोदियाल ने कहा कि एक तरफ उत्तराखंड की गूंगी बहरी सरकार है और दूसरी तरफ अंकिता भंडारी के माता-पिता और समूचा उत्तराखंड है, जिसे आज दो साल बाद भी न्याय का इंतजार है। गोदियाल ने कहा कि इन दो सालों में भाजपा सरकार ने इस मामले में सिर्फ लीपापोती करने का काम किया है। दो बार रिसोर्ट में आगजनी हो गई, साक्ष्य मिटाने के लिए वनंतरा रिजॉर्ट में बुलडोजर चला दिया गया, उत्तराखंड की जनता सीबीआई जांच की मांग करती रही, लेकिन मामला आज तक फास्ट्रैक कोर्ट में तक नहीं है। गोदयाल ने कहा कि शायद यही वजह है कि आज प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। क्योंकि अपराधियों को यह संदेश जा चुका है कि धामी सरकार में अपराधियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है। गोदियाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। चोरी, डकैती, लूटमार इत्यादि तो आम बात थी। लेकिन, अब दिनदहाड़े हत्याएं और महिला अपराध भी बढ़ गए हैं। नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है, जिसमें सत्तारूढ़ दल के लोग संलिप्त पाए जा रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ शुरू : धामी
Next: उपनल कर्मचारियों का नियमितिकरण मुहिम को जागरुकता अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.