Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उपनल कर्मचारियों का नियमितिकरण मुहिम को जागरुकता अभियान
  • देहरादून

उपनल कर्मचारियों का नियमितिकरण मुहिम को जागरुकता अभियान

AltnewsUttarakhand 18/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   विद्युत उपनल कर्मचारियों ने नियमितीकरण को दबाव तेज कर दिया है। विद्युत संविदा एकता मंच ने तीनों निगमों पर नियमितीकरण और समान काम का समान वेतन देने देने की मांग की। तीनों निगमों के मैनेजमेंट पर हाईकोर्ट के आदेश को लागू किए जाने की मांग की।  विद्युत संविदा एकता मंच के संयोजक विनोद कवि ने कहा कि उपनल से जुड़े सभी कर्मचारी संगठन एक मंच पर आ चुके हैं। चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया जा चुका है। आंदोलन को सफल बनाने को जागरुकता अभियान तेज कर दिया गया है। अधिक से अधिक संख्या में उपनल कर्मचारियों से नियमितीकरण और समान काम का समान वेतन की मांग पर एकजुट होने का आह्वान किया।   कहा कि हाईकोर्ट से पहले औद्योगिक न्यायाधिकरण हल्द्वानी तक समान काम का समान वेतन और नियमितीकरण के आदेश कर चुका है। इन आदेशों को लागू करने की बजाय सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई है। तत्काल सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस ली जाए। उपनल कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ सुनिश्चित किया जाए। विशेष ऊर्जा भत्ते में शत प्रतिशत की वृद्धि की जाए। रात्रि पाली भत्ते में विभागीय कार्मिकों के समान बढ़ोत्तरी की जाए। वरिष्ठता के आधार पर वेतन वृद्धि की जाए। पांच वर्ष पर पांच हजार, 10 वर्ष पर 10 हजार और 15 वर्ष की सेवा पर 15 हजार वेतन वृद्धि की जाए। कर्मचारियों की सुरक्षा को शटडाउन एसओपी जारी हो। कैशलेस चिकित्सा सुविधा समेत 50 लाख का बीमा कवर दिया जाए। संविदा कर्मचारियों की मृत्यु पर आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर संविदा रोजगार दिया जाए। 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाए। महिला संविदा कर्मचारियों को मातृत्व एवं बाल्य देखभाल अवकाश सुनिश्चित किया जाए।

आंदोलन कार्यक्रम
-25 सितंबर से 28 सितंबर तक काली पट्टी बांध कर विरोध।
-30 सितंबर को यूजेवीएनएल मुख्यालय पर धरना।
एक अक्तूबर को यूपीसीएल मुख्यालय पर धरना।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मौत के दो साल बाद भी न्याय का इंतजार: गोदियाल
Next: मरीजों को राहत, डॉक्टरों ने 10 दिन के लिए टाली हड़ताल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.