Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: गोलज्यू देवता पर आधारित फिल्म बाला गोरिया के लिए हुए ऑडिशन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: गोलज्यू देवता पर आधारित फिल्म बाला गोरिया के लिए हुए ऑडिशन

AltnewsUttarakhand 23/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर के एक होटल सभागार में कुमाऊं के आराध्य देव और न्याय के देवता गोलज्यू पर आधारित ‘बाला गोरिया’ फिल्म के लिए ऑडिशन कराए गए। इस दौरान अलग अलग वर्ग के 40 से अधिक कलाकारों ने ऑडिशन देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिमाद्री प्रोडक्शंस द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के लिए ऑडिशन कुमाऊनी भाषा में ही लिया गया। फिल्म के निर्माता मनोज चंदोला ने बताया कि इससे पहले दिल्ली और हल्द्वानी में ऑडिशन कराए गए है। फिल्म करने का उद्देश्य उत्तराखंड के कलाकारों और नई प्रतिभाओं को आगे लाने के साथ ही उत्तराखंड के लोक को अंतरराष्ट्रीय फिल्म पटल पर रखने योजना है। उन्होंने बताया कि कुमाऊं के अराध्य गोलज्यू देवता पर बन रही यह फिल्म जहां एक ओर उत्तराखंड के लोक देवताओं के पूरे दर्शन को समझने में सहायक होगी। वहीं, देश-दुनिया में अपनी थाती को पहुंचाने का उपक्रम भी है। यह फिल्म तकनीकी दृष्टि से भी उत्तराखंड की सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
चंदोला ने बताया कि हिमाद्रि प्रोडक्शंस इससे पहले उत्तराखंड की लोकगाथा पर आधारित ‘राजुला’ फिल्म का निर्माण कर चुकी है। यह उत्तराखंड की पहली फिल्म थी, जिसे देश के विभिन्न पीवीआर में एक साथ प्रदर्शित किया गया था, साथ ही अपनी सहयोगी संस्था अभिव्यक्ति कार्यशाला के माध्यम से विभिन्न नाटकों के माध्यम से लोक थातियों के लिए काम करती है।
यहां फिल्म के निर्देशक व लेखक नितिन तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी, कार्यकारी निर्माता महर हक, मुकेश कुगसाल, एसोसिएट डायरेक्टर अतीत रावत, प्रोडक्शन मैनेजर कमल मठपाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कंबल कारोबारी के गोदाम और दुकान से 27 लाख के कंबल चोरी
Next: मन की बात से सभी में नया प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन होता है: सीएम धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.