Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • गोपेश्वर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का संचालन हो
  • चमोली

गोपेश्वर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का संचालन हो

AltnewsUttarakhand 14/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली(आरएनएस)।   जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में एक साल से सिटी स्कैन मशीन का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। जिससे आज भी यहां के लोगों को सीटी स्कैन कराने के लिए बाहर की दौड़ लगानी पड़ती है। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उत्तराखंड स्वास्थ्य विकास कार्यक्रम के तहत एक साल पहले सीटी स्कैन मशीन लगाई गई थी। जापानी कंपनी फ्यूजी फिल्म ने मशीन तो लगवा दी मगर अभी तक अस्पताल के तकनीशियन कर्मचारियों को इसके संचालन का प्रशिक्षण नहीं दिया गया। मशीन का ट्रायल भी हो चुका है, उसके बावजूद लाखों रुपये की मशीन का रोगियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। पूर्व पार्षद नवल भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता अंकित रावत, कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, संदीप झिंक्वाण ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन से मांग करते हुए कहा जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन मशीन को शीघ्र संचालित किए जाने की मांग की है। सीएमएस जिला चिकित्सालय गोपेश्वर डॉ अनुराग धनिक का कहना है कि मशीन को जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। कंपनी की ओर से जल्दी तकनीशियनों को मशीन ऑपरेट करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रानीधारा मार्ग सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
Next: नगर पंचायत ने केदारनाथ में चलाया विशेष सफाई अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.