Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • गोपेश्वर में हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन
  • चमोली

गोपेश्वर में हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन

AltnewsUttarakhand 29/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली(आरएनएस)।  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता के संदेश को फैलाने के लिए खेल मैदान गोपेश्वर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन का आयोजन किया जाता है। इस बार दीवाली पर्व के उपलक्ष्य में रन फार यूनिटी का आयोजन मंगलवार को किया गया। रन फॉर यूनिटी में जनपद स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्यापक-अध्यापिकाओं शिक्षण-संस्थाओं के छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्य-कर्ताओं एवं अन्य विभिन्न संस्थाओं के प्रतिभागियों का पंजीकरण कर उन्हें कूपन आबंटित किये गये। रन फार यूनिटी में 200 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पुरुष एवं महिला वर्ग में लॉटरी के माध्यम से 10-10 प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अंखण्डता और सुरक्षा की शपथ दिलायी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं एकता को संरक्षित एवं सदृढ़ करने और समर्पण की भावना को मजबूत करने के उददे्श्य से सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा साल 2014 से शुरुआत की गयी। सरदार पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और भारत राष्ट्र को संघ बनाने(एक भारत) तथा भारतीय रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री थे। पटेल के राष्ट्र को एकजुट करने के प्रयासों को स्वीकार करने के लिए राष्ट्र एकता दिवस मनाया जाता है। उनको 1991 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी ने किया एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ
Next: अल्मोड़ा जनपद में इको टूरिज्म की विभिन्न परियोजनाओं पर हुई चर्चा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.