Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्रामीण से मारपीट में पति-पत्नी समेत पांच पर मुकदमा
  • देहरादून

ग्रामीण से मारपीट में पति-पत्नी समेत पांच पर मुकदमा

AltnewsUttarakhand 09/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकरपुर हकूमतपुर गांव में पति-पत्नी सहित पांच लोगों ने बाइक सवार एक ग्रामीण को रोककर उसकी बंद कमरे में लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने बुरी तरह पिटाई करने के बाद ग्रामीण को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति-पत्नी सहित पांच आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोककर बंद कमरे में लाठी डंडों से पिटाई करने, गाली-गलौज, बलवा और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर दिया है।
गुरफान पुत्र बरकत अली, निवासी शंकरपुर हकूमतपुर गुर्जर बस्ती ने सहसपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह वह करीब साढ़े नौ बजे बाजार से अपनी बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में राशिद पुत्र मंजूर, फैमूदा पत्नी राशिद, बिलाल पुत्र राशिद, मीर हसन पुत्र नेक मुहम्मद, आरिफ पुत्र मीर हसन सभी निवासी शंकरपुर हकूमतपुर ने उसकी बाइक को रोक दिया। आरोपियों ने उसे पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आयी हैं। यही नहीं आरोपियों उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई हरीश सत्ती को सौंपी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लूट के मोबाइल के साथ बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार
Next: संस्कृति के संरक्षण के लिए गीत-संगीत बेहतर माध्यम: अग्रवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.