Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लूट के मोबाइल के साथ बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

लूट के मोबाइल के साथ बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 09/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार देर शाम को 15 वर्षीय किशोर से मोबाइल लूट के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 चौबीस घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मोबाइल लूट के आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट का मोबाइल बरामद कर दिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। रविवार देर रात कारे यशोदा पत्नी संजय खत्री, निवासी बड़कोट जिला उत्तरकाशी हाल निवासी सहारनपुर रोड हरबर्टपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शाम सात बजे उसका पंद्रह वर्षीय बेटा अंश पैदल बाजार जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार बेटे के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल विकासनगर संजय कुमार ने चौकी प्रभारी हरबर्टपुर पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मोबाइल लुटेरे की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को आरोपी लकी पुत्र संजय कुमार निवासी आदूवाला जुडली को ढालीपुर हरबर्टपुर से गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल फोन बरामद किया। लूट में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने आरोपी से बरामद कर दिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 12 अक्टूबर से शुरू होगा खुशी का एक दिन कार्यक्रम, महिलाओं को रोजमर्रा के कार्यों से मिलेगी राहत, कुमाऊं के इन क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम
Next: ग्रामीण से मारपीट में पति-पत्नी समेत पांच पर मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.