Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में ग्रीन वॉक कार्यक्रम के तहत युवाओं ने एकत्र किया कूड़ा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में ग्रीन वॉक कार्यक्रम के तहत युवाओं ने एकत्र किया कूड़ा

AltnewsUttarakhand 09/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)। ग्लोबल एक्शन मंथ के तहत अमन संस्था और उत्तराखंड यूथ नेटवर्क ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कसार देवी क्षेत्र के बल्टा में ग्रीन वॉक के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान युवाओं ने बल्टा गांव के जंगल में बिखरे प्लास्टिक और अन्य निष्प्रोज्य कूड़े का एकत्रित किया तथा लोगों से अपने परिवेश को साफ रखने की अपील की। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वालियंटरों ने भी मदद की। कार्यक्रम के उद्घाटन पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने युवाओं की इस पहल की सराहना की और कहा कि वर्तमान में जिस तरह पर्यावरण और हमारे परिवेश पर प्लास्टिक और अन्य निष्प्रोज्य कूड़ा दुष्प्रभाव डाल रहा है वह भविष्य में जीवन के लिए एक चुनौती बन जायेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं ने यहां साफ सफाई की पहल के साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है जो सराहनीय है। जिलाधिकारी ने स्वयं भी कूड़ा एकत्रित किया। इस दौरान युवाओं ने बल्टा के जंगल में करीब दो कुंतल से अधिक कूड़ा एकत्र किया। इसमें कांच की बोतलें, पानी की खाली बोतलें, केन सहित कई प्लास्टिक के रैपर और अन्य कूड़ा शामिल था। अमन, उत्तराखंड यूथ नेटवर्क, नेहरू युवा केन्द्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित युवा संगठनों के 42 लोगों ने प्रतिभाग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में चल रहा विकास का महायज्ञ: प्रधानमंत्री
Next: ग्रीन वॉक कार्यक्रम के तहत युवाओं ने एकत्र किया कूड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.